Breaking News
Home / breaking / Viral : गंगा में तैरता दिखा पक्का मकान, लोगों में मचा हड़कंप

Viral : गंगा में तैरता दिखा पक्का मकान, लोगों में मचा हड़कंप

मिर्जापुर। उत्तरप्रदेश में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश के 22 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। 466 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिन लोगों के घर दो मंजिला हैं, वे दूसरी मंजिल पर शरण लिए हुए हैं और जिनके घर पूरे डूब चुके हैं वे राहत केंद्र में आसरा लिए हुए हैं।
लोगों की घर-गृहस्थी का सामना डूब चुका है। यमुना और गंगा नदी तीन दिन से लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ऐसे में कई जिलों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।

 देखें वीडियो

अधिकारी लगातार बाढ़ क्षेत्रों पर निगरानी बनाए हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पक्का मकान तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। इसे देखकर लोगों में हड़कंप है। यह वीडियो मिर्जापुर में गंगा नदी का बताया जा रहा है।

यह भी देखें

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …