Breaking News
Home / breaking / वड़ा पाव ने बदल दी इनकी किस्मत, जानिए क्या चमत्कार हुआ

वड़ा पाव ने बदल दी इनकी किस्मत, जानिए क्या चमत्कार हुआ

 

लंदन। इंडियन बर्गर यानी वड़ा पाव ने लंदन में दो भारतीय नौजवानों की किस्मत बदल दी। उन्होंने वड़ा पाव को इंडियन बर्गर बताकर बेचना शुरू किया तो चमत्कार हो गया। आज वे करोड़ों रुपए कमा रहे हैं।

कौन हैं दोनों

मुंबई से लंदन गए सुबोध जोशी और सुजय सोहानी वहां नौकरी करते थे। लेकिन 2007 में जब मंदी का दौर आया तो सुजय की नौकरी हाथ से चली गई। उसनेे अपने क्लासमेट सुबोध जोशी से संपर्क किया जो कि खुद नौकरी के लिए संघर्ष कर रहा था।

 

सुजय ने उससे बात की कि अगर वे लंदन में वड़ा पाव स्टॉल लगाए तो कैसा रहेगा। इसके बाद एक वड़ा पाव स्टॉल ने दोनों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी।

उन्होंने पहले पॉलिश आइसक्रीम कैफे के बाहर स्टॉल शुरू किया था लेकिन उन्हें वहां कोई मुनाफा नहीं हुआ। तब उन्होंने जगह बदली।

 

उनका फोकस वड़ा पाव का एडवरटाइज करना और इसे लंदन में लोकप्रिय बनाना था। यह एक यूनिक आइडिया था और इसे ‘इंडियन बर्गर’ की तरह टैग किया गया।

लोगों को वे बता पाए कि यह अन्य बर्गर से ज्यादा टेस्टी और सस्ता है। जल्द ही उनका बिजनेस बढ़ने लगा। उन्हें जगह की जरूरत थी। तब एक पंजाबी रेस्टोरेंट ने उनसे हाथ मिलाने को कहा और वे राजी हो गए।

यह प्रपोजल काम कर गया और एक छोटी स्टॉल ‘श्री कृष्ण वड़ा पाव’ रेस्टोरेंट में तब्दील हो गई। उनके साथ अब 35 पॉलिश और रोमानियन लोग काम करते हैं। आज एक साल में 4 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर है। अब उन्होंने लंदन में एक शानदार वड़ा पाव स्टॉल तैयार कर लिया है। अब उनके एक या दो नहीं 4 शाखाएं हैं। दोनों ने ही होटल मैनेजमेंट किया हुआ है।

Check Also

 15 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण मेष …