Breaking News
Home / breaking / दिल्ली के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में लगी भीषण आग, सभी दस्तावेज खाक

दिल्ली के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में लगी भीषण आग, सभी दस्तावेज खाक

fire1
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। इसमें छह फायरमैन घायल हो गए हैं और कई दस्तावेज एवं सामान नष्ट हो गए हैं। घायलों को राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मंडी हाउस स्थित यह संग्रहालय फिक्की ऑडिटोरियम भवन परिसर में है। जहां तड़के दो बजे के करीब इमारत के सबसे ऊपरी मंजिल में आग लगी और धीरे धीरे बाकी मंजिलों में भी फैल गई। इसके कारण फिक्की ऑडिटोरियम भी आग की चपेट में आ गया। आग की सूचना मिलते ही 35 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और सुबह 7 बजे तक आग पर बूझाने का काम किया।
जानकारी के अनुसार आग लगने के समय इमारत में बहुत ज्यादा लोग नहीं थे जिसके कारण कोई बड़ा हादसा घटित होने से बच गया। हालांकि संग्रहालय पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका है। इसमें इतिहास से जुड़े कई दस्तावेज रखे हुए थे जो कि आग की लपटों में झुलस चुकें हैं।।
वहीं दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को लगभग चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद तापमान कम करने के लिए चलाया गया अभियान कुछ और घंटे चला। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय की स्थापना 1972 में की गई थी। यह भारत के उन दो संग्रहालयों में से एक है जो प्राकृतिक इतिहास से संबंधित हैं। यह पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *