Breaking News
Home / breaking / अबूधाबी में मोदी के लिए मशहूर शेफ संजीव कपूर ने पकाया खाना

अबूधाबी में मोदी के लिए मशहूर शेफ संजीव कपूर ने पकाया खाना


नई दिल्ली। मशहूर शेफ संजीव कपूर का कहना है कि अबूधाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद के निमंत्रण पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खाना पकाकर वह सम्मानित और सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

संजीव ने रविवार को मोदी के साथ की कई तस्वीरें साझा की और कैप्शन में लिखा कि संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस के निमंत्रण पर हमारे नरेंद्र मोदी के लिए खाना पकाना निश्चित रूप से सम्मान व सौभाग्य की बात है। मेरे मन में दोनों महान नेताओं के लिए सम्मान बढ़ता ही जा रहा है।

मोदी और अबूधाबी के क्राउन प्रिंस व संयुक्त अरब अमीरात के सशस्त्र बलों के उपकमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद शनिवार को भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पांच समझौते हुए। मोदी इससे पहले 2015 में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर गए थे।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …