Breaking News
Home / breaking / अब दिल्ली द्वारका में मकान गिरा दो की मौत व तीन घायल

अब दिल्ली द्वारका में मकान गिरा दो की मौत व तीन घायल

Demo pic

नई दिल्ली। दिल्ली के उपनगर द्वारका के हर्ष विहार इलाके में सोमवार की रात को एक मकान की छत गिर जाने से पति और पत्नी मृत्यु हो गई जबकि उनके तीन बच्चे घायल हो गए।

अग्निशमन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार की रात करीब एक बजे हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वाले पति, पत्नी हैं। इनकी पहचान सुनील और रचना के रुप में हुई है। घायलों में वैभव (19) गुलशन(16) और गुनगुन (9) शामिल है।

 

मकान पुराना बताया जा रहा है और आशंका है कि राजधानी में सप्ताहांत हुई बारिश की वजह से छत गिर गई। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां पति और पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों का इलाज चल रहा है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लगातार हादसे

इससे पहले दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रविवार को मिसालगढ़ी में पांच मंजिला एक निर्माणधीन इमारत ढह गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं।
सत्रह जुलाई की रात ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में भी इमारत गिरने से दस लोगों की मौत हो गई थी।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …