Breaking News
Home / breaking / अस्पताल से घर लौट रहे डॉक्टर की कार पर गिरा पत्थर, मौत

अस्पताल से घर लौट रहे डॉक्टर की कार पर गिरा पत्थर, मौत

आनी। हिमाचल प्रदेश के उपमंडल आनी के बागीपुल-जाओ में एक चलती कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इस हादसे में कार चला रहे डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोलन के रहने वाले डॉ रोहित पीएचसी जाओ में अपनी सेवाएं दे रहे थे और रविवार सुबह ही वह अपने घर सोलन जाने के लिए के लिए निकले थे।
वह जाओ ढांग पहुंचे ऊपर से एक बड़ा पत्थर उनकी कार में आ गिरा, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। डीएसपी मृगपुरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी भी पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं और शव को कार से निकालने में दिक्कत आ रही है।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …