Breaking News
Home / breaking / आदिवासी नेता विष्णुदेव होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, राजस्थान-MP में भी RSS की पसंद चलेगी

आदिवासी नेता विष्णुदेव होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, राजस्थान-MP में भी RSS की पसंद चलेगी

रायपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की आज यहां हुई बैठक में नेता चुन लिए गए। साय राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उधर, सूत्र बताते हैं कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े चेहरे को सीएम पद पर बैठाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन 2030 को साकार करने के लिए संघ से जुड़े चेहरों को यह दायित्व सौंपा जा सकता है।

यह भी देखें

 

साय को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की पार्टी पर्येवेक्षकों केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं सर्वानंद सोनोवाल,पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया एवं सह प्रभारी नितिन नबीन की उपस्थिति में हुई बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

यह भी देखें

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …