Breaking News
Home / breaking / इंजीनियर की बीवी को घर पर अकेली पाकर यह क्या कर दिया !

इंजीनियर की बीवी को घर पर अकेली पाकर यह क्या कर दिया !

add kamal

लखनऊ। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में सीएनडब्लू आलमबाग में डिप्टी चीफ इंजीनियर पद पर तैनात संजय चौहान की पत्नी रेखा चौहान (43) को उनके नौकर हरि प्रसाद और पत्नी माधुरी ने राड मारकर हत्या कर दी। दोनों भागने वाले ही थे कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

murder

शनिवार को सुबह दस बजे के करीब सेक्टर एक एलडीए कालोनी कृष्णा नगर में रहने वाली रेखा चौहान घर में अकेली थीं| तभी उनके यहां काम करने वाले नौकर हरि प्रसाद और उसकी पत्नी माधुरी ने रेखा से किसी विषय पर विवाद किया। कुछ देर बाद विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों ने मिलकर राड से रेखा पर कई वार कर दिए। सिर पर चोट कर के दोनों भागने की कोशिश करने लगे। इसी बीच सौ नम्बर पर गयी सूचना के आधार पर वहां कृष्णा नगर थानाध्यक्ष मयफोर्स पहुंच गए और भाग रहे नौकर हरि और नौकरी माधुरी को गिरफ्तार कर लिया।

keva-0

कृष्णा नगर थानाध्यक्ष सुजीत दूबे ने बताया कि डिप्टी इंजीनियर सीएनडब्लू आलमबाग संजय चौहान अपने काम से गए हुए थे| इस दौरान उनकी पत्नी रेखा घर पर अकेली थीं।

keva-00

जब उनके यहां काम करने वाले पति-पत्नी ने कहासुनी की और दोनों ने लोहे की राड व लकड़ी के डंडे से मारते हुए रेखा चौहान को घायल कर दिया। जब लहुलुहान रेखा गिर पड़ीं तो दोनों भागने लगे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपी हरि प्रसाद और माधुरी को हिरासत में लेकर घायल पड़ी रेखा चौहान को लोकबन्धु अस्पताल भेजवाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Check Also

मुस्लिम आक्रांताओं के मजहबी उन्माद का साक्षी अढ़ाई दिन का झोपड़ा

  अजमेर। अढ़ाई दिन का झोपड़ा आजकल चर्चा में है। सात मई को जैन आचार्य सुनील …