Breaking News
Home / breaking / उसे शक था कि वह पति के पास लौट जाएगी…इसलिए यह कदम उठाया

उसे शक था कि वह पति के पास लौट जाएगी…इसलिए यह कदम उठाया

नई दिल्ली। लिव इन रिलेशन में रह रही महिला के वापस अपने पति के पास चले जाने के शक में एक व्यक्ति ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। साथ ही आरोपी ने अपनी कलाई की नस काटकर जान देने की कोशिश की और पुलिस को फोन कर हत्या करने की सूचना भी दी।

add kamal

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह सवा ग्यारह बजे एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस जनकपुरी पहुंची।

जहां पुलिस को जोरशन नाम का व्यक्ति मिला। उसके हाथ से खून निकल रहा था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और कमरे से नीरू के शव को कब्जे में कर लिया।

murder

उसकी गला घोंटकर हत्या की गयी थी। जांच में पता चला कि जोरशन पिछले एक साल से नीरू के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। दोनों पहले से शादीशुदा है और दोनों की एक एक बेटी है।

अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर पुलिस ने जोरशन से पूछताछ की। पूछताछ में जोरशन ने बताया कि वह पेशे से टैक्सी चालक है।

करीब एक साल पहले नीरू अपने पति व एक बच्ची को छोड़कर उसके साथ रहने लगी। उसका पति द्वारका इलाके में रहता है। उसने बताया कि नीरू कुछ दिन से अपने पति से फोन पर बात करने लगी थी।

उसे शक था कि नीरू उसे छोड़कर दुबारा अपने पति के पास जा सकती है। पुलिस ने बताया कि जोरशन भी शादीशुदा है। उसकी शादी नोएडा की रहने वाली एक महिला से हुई थी।

keva bio energy card-1

जांच में पता चला कि जोरशन पर फतेहपुर बेरी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

शनिवार सुबह इसी बात पर झगड़ा होने के बाद उसने नीरू की गला दबाकर हत्या कर दी और नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। डाबड़ी थाना पुलिस ने हत्या और आत्महत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

अयोध्या में श्री रामलला मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा की जाएगी : शंकराचार्य

अलवर। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा …