Breaking News
Home / breaking / ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी गिरोह का पाकिस्तानी गुर्गा गिरफ्तार

ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी गिरोह का पाकिस्तानी गुर्गा गिरफ्तार

add kamal
लाहौर। ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी गिरोह चलाने के आरोप में पाकिस्तान में एक शख्सत को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति ने करीब 25 बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा देने के बहाने साजिश का शिकार बनाया। यह पाकिस्तान में अपने तरीके का पहला मामला है।

arrest2
संघीय जांच एजेंसी एफआईए की लाहौर साइबर शाखा के प्रमुख शाहिद हसन के मुताबिक सदत आमीन (45) नामक शख्स को पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले से इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

keva bio energy card-1
उन्होंने बताया कि एफआईए नॉर्वे दूतावास से पत्र मिलने के बाद यह कदम उठाया। नार्वे पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े जेम्स लिंडस्टोन को गिरफ्तार किया।

उसकी निशानदेही पर पाकिस्तान में आमीन का नाम उजागर हुआ है। एफआईए ने बताया कि आमीन इंजीनियरिंग स्नातक और कुशल हैकर है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …