Breaking News
Home / breaking / कर्नाटक चुनाव : जयनगर से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार का निधन

कर्नाटक चुनाव : जयनगर से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार का निधन

 

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी नेता तथा जयनगर से पार्टी उम्मीदवार बीएन विजय कुमार का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार तड़के अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 साल के थे।

कुमार प्रचार के दौरान बीती रात गिर पड़े थे और इसके बाद उन्हें उपचार के लिए बेंगलुरु के जयदेव हृदय विज्ञान एवं शोध संस्थान में भर्ती कराया गया था।

 

वह भाजपा के प्रमुख विधायकों में से एक थे। उन्होंने जयनगर निर्वाचन क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व किया था और 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में तीसरी बार इस सीट से जीत हासिल करने के लिए किस्मत आजमा रहे थे। वह 1990 में भाजपा में शामिल हुए थे। उनका हाल ही में हृदय रोग का उपचार हुआ था।

कुमार के निधन के कारण जयनगर विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित होने की संभावना है क्योंकि वह एक राष्ट्रीय पार्टी से संबंधित थे।

 

Check Also

लो, अब गुड़ भी नकली : टीम ने फैक्ट्री पकड़ी, 9 हजार किलो गुड़ जब्त

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद ग्राम देराठूं में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य …