Breaking News
Home / breaking / कॉलेज गर्ल ने किशोर से गांठी दोस्ती, घर ले जाकर किया रेप, केस दर्ज

कॉलेज गर्ल ने किशोर से गांठी दोस्ती, घर ले जाकर किया रेप, केस दर्ज


कैरोलिना। कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती ने अपने से 6 साल छोटे एक किशोर से पहले दोस्ती की और फिर घर बुलाकर उसका रेप कर दिया। इस वाकये से लड़का गहरे सदमे में आ गया। उसकी मां ने कॉलेज गर्ल के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।


मामला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का है। पीड़ित की मां और एक संस्था की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कॉलेज गर्ल के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। इस पर युवती ने सरेंडर कर दिया। पुलिस युवती से 14 करोड़ रुपए का बॉन्ड भरवाया है ताकि वह भाग नहीं सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी टेलर मोसले (20) कैरोलिन यूनिवर्सिटी की छात्रा है। कुछ समय पहले वह सर्फ सिटी के एक बार में काम करती थी। वहीं टेलर के एक दोस्त ने उसकी पीड़ित (14) से जान पहचान कराई। कुछ समय में दोनों अच्छे दोस्त बन गए। बीते मई में आरोपी ने पीड़ित नाबालिग के साथ रेप किया था।

जब लड़के की मां को इस की खबर हुई तो उसने एक समाजसेवी संस्था से शिकायत की और पुलिस तक बात पहुंच गई।

25 साल तक की सजा का प्रावधान

अमेरिका में सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर कड़ा कानून है।
आरोपी लड़की टेलर पर रेप और नाबालिग के शारीरिक शोषण करने के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में टेलर दोषी पाई जाती है तो उसे 25 साल तक की सजा हो सकती है।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …