Breaking News
Home / breaking / कोयले की अवैध खदान धंसी, तीन की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

कोयले की अवैध खदान धंसी, तीन की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

धनबाद। झारखंड में धनबाद के पास कोयले की एक अवैध खदान धंसने की खबर है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान तीन लोगों की मौत की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक, धनबाद के पास शुक्रवार को अवैध रूप से संचालित खदान के ढह गई। घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में सुबह 10.30 बजे हुई। सिंदरी पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अभिषेक कुमा ने बताया कि फंसे या घायल लोगों की संख्या अभी नहीं बताई जा सकती। बचाव दल ने मोर्चा संभाल लिया है।

एक चश्मदीद ने बताया कि जब खदान धंसी तो कई स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। भौरा थाने के इंस्पेक्टर बिनोद उरांव ने कहा कि बचाव कार्य जारी है।
इधर एक अन्य हादसा
इस बीच सरायकेला-खरसावां जिले में जमशेदपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर सहर्बेदा में एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दौरान  दो यात्रियों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार को तड़के चार बजे के आसपास हुआ और इसकी वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। बस बिहार के नवादा से जमशेदपुर जा रही थी और इसमें 40 यात्री सवार थे। यह रांची-जमशेदपुर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर दुर्घटना की शिकार हो गई।

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …