Breaking News
Home / breaking / कोरोना की वजह से अब तक 15 लाख से अधिक लोगों की मौतें

कोरोना की वजह से अब तक 15 लाख से अधिक लोगों की मौतें

 

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के टीके के इंतजार के बीच इस महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक साढ़े छह करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 15 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

अमरीका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 65,850,285 लोग संक्रमित हुए हैं और 15,18,977 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमरीका में अब तक 1.43 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 279,753 मरीजों की मौत हुई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 36,652 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 96.08 लाख हो गई। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 90.58 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 512 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,39,700 हो गया है।

ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 65.33 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि 175,964 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 23.82 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 41,730 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 23.21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 54,859 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

ब्रिटेन में अब तक 16.94 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 60,210 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में करीब 16.88 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,038 लोगों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.84 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,038 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.54 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 39,305 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 13.52 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 37,305 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 11.42 लाख लोग आ चुके हैं तथा 18,097 लोगों की मौत हुई है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 11.56 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 108,863 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 10.28 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 18,828 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 1,003,494 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 49,348 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,076 लोगों की मौत हो चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका में आठ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,803 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 7.93 लाख से अधिक हो गई है तथा 13,394 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 7.33 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 14,316 लोगों की मौत हुई है।

बेल्जियम में कोरोना से 5.84 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,033 लोगाें की मौत हो चुकी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.56 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,540 तक पहुंच गया है। चिली में कोरोना से करीब 5.55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,519 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.57 लाख से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 17,355 तक पहुंच गया है।

नीदरलैंड में कोरोना से 5.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,645 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5.33 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 8,515 तक पहुंच गया है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.92 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11,876 लोगों की मौत हुई है।

बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 4.71 लाख से ज्यादा हो गई है और 6,748 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.35 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,446 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.10 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,260 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा ने कोरोना के मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या 3.99 लाख से ज्यादा हो गई जबकि अब तक 12,423 लोगों की मौत हुई है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 3.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6,063 लोगों की जान जा चुकी है।

सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से करीब 3.58 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 5,930 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इजरायल में इस महामारी से अब तक 3.41 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,891 लोगों की जान जा चुकी है। स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक 3.40 लाख ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5,181 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,612, बोलीविया में 8,982, मिस्र में 6,713, चीन में 4,745, ग्वाटेमाला में 4,205, पनामा में 3,141 और होंडुरास में 2,930 लोगों की मौत हो चुकी है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …