Breaking News
Home / breaking / खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा एक बार फिर स्थगित

खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा एक बार फिर स्थगित

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण प्रशासन ने बुधवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा को स्थगित करदिया।

एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि खराब मौसम के कारण दक्षिण हिमालय में स्थित पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से यात्रियों को काेई नया जत्था रवाना नहीं हुआ।

अधिकारी के अनुसार “मौसम विभाग के बारिश होने के पूर्वानुमान के कारण एहतियातन यात्रा को स्थगित किया गया है। भारी बारिश के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से यात्रा मार्ग प्रभावित हो सकती है।”

 

 

सूत्रों के अनुसार उधमपुर जिले में बल्ली नाले के पास मोर दर्रे पर लगातार बारिश से भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इसके अलावा रामवन जिले में भी भूस्खलन हुआ है जिसकी वजह से राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी एक दिन के लिए अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …