Breaking News
Home / breaking / चीन ने तिरंगा बनेे डिब्बों में सप्लाई किए जूते, बखेड़ा खड़ा हुआ

चीन ने तिरंगा बनेे डिब्बों में सप्लाई किए जूते, बखेड़ा खड़ा हुआ

अल्मोड़ा। यहां एक जूता-चप्पल व्यापारी उस वक्त चौंक गया जब उसकी डिमांड पर डिस्ट्रीब्यूटर ने चीनी जूतों की खेप सप्लाई की। सभी जूतों के डिब्बों पर तिरंगा बना हुआ था। मामला उजागर होते ही बखेड़ा खड़ा हो गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डोकलाम विवाद के चलते इन दिनों भारत-चीन के बीच माहौल गरमाया हुआ है। खुन्नस खाया चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने भारतीय राष्ट्र ध्वज तिरंगा छपे डिब्बों में जूते पैक कर सप्लाई कर दिए।


अल्मोड़ा के दुकानदार बिशन बोरा ने डिस्ट्रीब्यूटर से चीनी कंपनी के जूते मंगवाए। मगर जब तिरंगा छपे डिब्बों में जूते भेजे गए तो मामला तूल पकड़ गया। ये जूते उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित एक डिस्ट्रीब्यूटर ने भेजे थे। अल्मोड़ा के एसएसपी ने फौरन डिस्ट्रीब्यूटर को तलब किया।
डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि यह जूतों की खेप उसने दिल्ली के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर से मंगवाई थी। पुलिस ने दुकानदार बिशन बोरा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। उधर, बीजेपी ने पुलिस से जूतों की खेप जब्त कर दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग की है।
मामले का शर्मनाक पहलू यह है कि दिल्ली के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर ने प्रारम्भ में ही इसकी जानकारी पुलिस को देने की बजाय आगे माल सप्लाई कर दिया। इससे साबित होता है कि अपने फायदे के लिए कुछ व्यापारी देश का अपमान करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

Check Also

राजस्थान में बदला मौसम, बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

  जयपुर. राजस्थान के कई जिलों में मौसम ने फिर रंग बदल लिया. पश्चिमी विक्षोभ …