Breaking News
Home / breaking / छात्र की चाल लड़कियों जैसी बताकर उड़ाते थे मजाक, यह हुआ अंजाम

छात्र की चाल लड़कियों जैसी बताकर उड़ाते थे मजाक, यह हुआ अंजाम


लालगुडी। चाल लड़कियों जैसी बताकर मजाक उड़ाए जाने से आहत एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। मृतक छात्र के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके चार सहपाठियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

 

ये सभी यहां चिंतामणि के एक स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र हैं। पुलिस ने बताया कि लड़के ने सुसाइड नोट में जिक्र किया है कि उसके चार सहपाठी उसकी चाल को लेकर उसे परेशान करते थे और कहते थे कि उसके हाव भाव लड़कियों की तरह है। वह सहपाठियों की इन बातों से परेशान था।

 

सहपाठियों के मजाक से परेशान होकर उसने यहां से 15 किलोमीटर दूर लालगुडी के निकट नेरुनजलकुडी में अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। लड़के की मां ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिजन ने लड़के की मौत के लिए जिम्मेदार लड़कों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

 

पुलिस अधीक्षक एस सी कल्याण घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने भरोसा दिलाया कि सहपाठियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही प्रदर्शनकारी वहां से हटे। पुलिस ने कहा कि चारों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लड़के के माता पिता ने परेशान किए जाने के खिलाफ लड़के की शिकायत पर स्कूल के अध्यापकों की बेरुखी पर भी नाखुशी जताई।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …