Breaking News
Home / breaking / जानिए किस वजह से फेसबुक की यह महिला कर्मचारी कार में ही सोती है

जानिए किस वजह से फेसबुक की यह महिला कर्मचारी कार में ही सोती है

 


कैलिफोर्निया। नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली बात विकसित देशों में भी लागू होती है। हमारे देश की तरह दूसरे देशों में भी कई लोगों की जिंदगी जुगाड़ से चल रही है। ऐसा की एक मामला यहां सामने आया है।

फेसबुक जैसी कंपनी में काम करने के बावजूद उसे कार में ही रहना-सोना पड़ रहा है। यह महिला कर्मचारी है पार्शा।


दरअसल पार्शा फेसबुक कम्पनी की स्थाई कर्मचारी न होकर थर्ड पार्टी काॅन्ट्रेक्टर के लिए इस सोशल मीडिया कंपनी के साथ काम करती है।

लिहाजा उसे इतनी तनख्वाह नहीं मिलती कि वह किराए का महंगा घर ले सके। इसलिए पार्शा कार में सोने को मजबूर है। घर न होने से उसे रात कार में ही सोना पड़ता है। उसके साथ उसका कुत्ता भी कार में ही रहता है।

पार्शा ने खुद ही अपनी परिस्थिति सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक करते हुए आवाज उठाई है कि सरकार को किराए के घरों की दर नियंत्रित रखनी चाहिए। उत्तरी कैलिफोर्निया में एक-बेडरूम के घर का औसत किराया 2,300 डॉलर प्रति माह है।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …