Breaking News
Home / breaking / बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी पर पथराव, एक आरोपी अरेस्ट

बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी पर पथराव, एक आरोपी अरेस्ट


बनासकांठा। राजस्थान और गुजरात में बाढ़ से हुई तबाही का शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जायजा लिया। इस दौरान बनासकांठा में उनके काफिले पर पथराव भी हुआ। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। पथराव की वजह से राहुल गांधी की गाड़ी के शीशे टूट गए। अचानक हुए इस हमले में राहुल गांधी बाल-बाल बचे उन्हें कोई चोट नहीं आई लेकिन कांग्रेस नेता भरत सिंह जख्मी हो गए। पुलिस ने पत्थर फेंकने वाले युवक को अरेस्ट कर लिया है।

राहुल पहले राजस्थान के बाढ़ प्रभावित जालोर सांचोर पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य सरकार के बाढ़ प्रबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को आम जनता की कोई फिक्र नहीं है जबकि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट भी साथ थे।


इसके बाद राहुल का काफिला नजदीकी गुजरात के बनासकांठा पहुंचा। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से उनके दुख-दर्द की जानकारी ली। इससे पहले राहुल जब धानेरा के लालचौक में भाषण देने पहुंचे तो कुछ लोगों ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए। बनासकांठा में उनका काफिला आगे बढ़ा तो पथराव हो गया। इससे राहुल की गाड़ी का कांच टूट गया और कांग्रेसी नेता भरत सिंह सोलंकी घायल हो गए। बनासकांठा पुलिस ने पथराव करने वाले आरोपी को धर लिया है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …