Breaking News
Home / breaking / जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासूहीरो नाकासोने का 101 वर्ष में निधन

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासूहीरो नाकासोने का 101 वर्ष में निधन

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासूहीरो नाकासोने का शुक्रवार को 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

नाकासोने नवंबर 1982 से नवंबर 1987 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। नाकासोने को जापान में रेल सेवा का निजीकरण करने का श्रेय जाता है। कूटनीतिक मोर्चे पर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन से उनके घनिष्ठ संबंध थे।

नाकासोने का जन्म 1918 में ताकासाकी शहर में हुआ था। उन्होंने 1947 में राजनीति में प्रवेश किया और जापान की संसद के निचले सदन के सदस्य चुने गए। उन्होंने इस सीट पर लगातार 20 बार चुनाव जीता।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …