Breaking News
Home / breaking / महिला डॉक्टर को बदमाशों ने जिंदा जलाया, लोगों में फूटा आक्रोश

महिला डॉक्टर को बदमाशों ने जिंदा जलाया, लोगों में फूटा आक्रोश

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद से एक ऐसी खबर आई है कि जिसे पढ़कर आपका दिल दहल जायेगा। एक महिला डॉक्टर को ज़िंदा जलाने का मामला सामने आया है। यह घिनौनी घटना हैदराबाद के आउट स्कर्ट्स की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय में कार्यरत थीं। बुधवार को उन्होंने टोल प्लाजा के नजदीक अपनी स्कूटी पार्क की और कैब से काम पर पहुंची।

रात में जब वह लौटी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर है। इसके बाद डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन किया और बताया कि मुझे बहुत डर लग रहा है। इस पर बहन ने प्रियंका को टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की सलाह दी थी।

प्रियंका रेड्डी ने कहा कि कुछ लोगों ने मदद की पेशकश की है और थोड़ी देर बाद कॉल करती हूं। इसके बाद प्रियंका का मोबाइल फोन बंद हो गया। परेशान परिवार ने पहले टोल प्लाजा पहुंच खुद प्रियंका को तलाशने की कोशिश की, जब वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। गुरुवार सुबह पुलिस को हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास एक महिला का जला हुआ शव दिखाई देने की जानकारी मिली।

पुलिस ने लिया सीसीटीवी का सहारा
डॉक्टर प्रियंका की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा ले रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ ही डॉक्टर प्रियंका का कॉल लॉग खंगाल रही है।

कैंडल मार्च
रंगारेड्डी इलाके में स्थानीय नागरिकों ने डॉक्टर प्रियंका को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है।

ट्विटर पर न्याय की मुहिम
प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने की मुहिम ट्विटर पर भी शुरू हो गई है। ट्विटर पर #RIPPriyankaReddy ट्रेंड कर रहा है।

Check Also

पति गया बाहर कमाने, पीछे से हुआ पत्नी का गैंगरेप

जयपुर। कोटखावदा थाना इलाके में बेटे को जान से मारने की धमकी देकर एक महिला …