Breaking News
Home / breaking / ट्रम्प ने सम्भाली दुनिया की सबसे ताकतवर कुर्सी, बोले अब अमरीकियों को अमीर बनाएंगे

ट्रम्प ने सम्भाली दुनिया की सबसे ताकतवर कुर्सी, बोले अब अमरीकियों को अमीर बनाएंगे

add kamal

 अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ली, दुनिया से इस्लामिक आतंकवाद के खात्मे का किया आह्वान

trumf1

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। डोनाल्ड जॉन ट्रंप शुक्रवार को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बन गए। राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक भव्य समारोह में उन्होंने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर ट्रम्प ने दुनिया भर के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अमेरिका के नागरिक आज एक बड़े राष्ट्रीय प्रयास से जुड़े हैं। हम लोग मिलकर ये निश्चय करेंगे कि कई वर्षों तक साथ रहेंगे और चुनौतियों का सामना करेंगे। हम शान्ति चाहेंगे।

screenshot_2017-01-11-00-55-02-021_com-google-android-gm

उन्होंने दुनिया से इस्लामिक आतंकवाद का खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने ओबामा और मिशेल ओबामा के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सत्ता का परिवर्तन एक से दूसरे पर नहीं जा रहा बल्कि आज से हम लोगों के हाथ में सत्ता दे रहे हैं। ये आपकी सरकार है, ये सत्ता जनता की है।

ट्रम्प ने कहा कि 2017 इस बात के लिए यादगार रहेगा कि जो महिला-पुरुष भुला दिए गए थे उनको अब भुलाया नहीं जाएगा। इस ऐतिहासिक मौके पर आज आप लाखों की संख्या में आए हैं. इस आंदोलन में देखना ये है कि राष्ट्र सदा बना रहता है और अमेरिकन महान हैं, वो सुरक्षित रहना चाहते हैं, लोगों को उनका ये अधिकार मिलना चाहिए। बच्चों, तथा महिलाओं की स्थिति सुधरनी चाहिए और ड्रग्स ने जिस तरह युवाओं को बर्बाद किया है उसे हमें रोकना है।

उनका दुख हमारा दुख है, उनके सपने हमारे सपने हैं उनकी सफलता हमारी सफलता होगी। हम एकजुट होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे इसी बात की मैंने आज शपथ ली है।

उन्होंने कहा कि हमने दूसरे देशों के सीमाओं की सुरक्षा की लेकिन हम अपनी सीमाओं की रक्षा नहीं कर पाए। हमने ट्रिलियन डॉलर खर्च कर दिए, दूसरे देशों को अमीर बनाया लेकिन हमारे कारखाने बंद होते चले गए और यहाँ जो लाखों अमेरिकन काम करने वाले थे वो पीछे रह गए।

नए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आज से हम एक नया विजन लेकर आगे आएंगे और सबसे पहले हम अमेरिका की सोचेंगे। सबसे पहले अमेरिका और अमेरिकियों के हितों का ख्याल रखा जाएगा. हम अपने रोजगार वापस लाएंगे, अपनी दौलत, अपने सपनों को फिर से वापस लाएंगे। हम दूसरों के साथ भी संपर्क बनाएंगे लेकिन पहले अपना हित देखेंगे।

Check Also

VIDEO : बारातियों की तरह बैंड-ढोल और लाइट उठाने वालों की भी खातिरदारी

आखातीज के अबूझ सावे पर अजमेर में एक शादी बनी मिसाल अजमेर। आखातीज जैसे अबूझ …