Breaking News
Home / breaking / दलितों को लुभाने के लिए BJP आज पका रही 5 हजार किलो की खिचड़ी

दलितों को लुभाने के लिए BJP आज पका रही 5 हजार किलो की खिचड़ी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने दलितों को लुभाने के लिए रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा ने ‘भीम महासंगम विजय संकल्प-2019 रैली’ का आयोजन किया है। इस रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे। इतना ही इस दौरान पार्टी कार्यकर्त्ताओं के बीच 5 हजार किलो ‘समरसता खिचड़ी’ पकाकर बांटी जाएगी।

‘समरसता खिचड़ी’ के लिए भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने दिल्ली के सभी 14 जिलों के परिवारों के घर-घर जाकर चावल, दाल, नमक व अन्य सामग्री को इकट्ठा किया है। इस इकट्ठा किए गए अनाज से ही खिचड़ी पकेगी।

पूरी की पूरी खिचड़ी को एक ही पात्र में पकाया जाएगा और इस रैली में जुटे कार्यकर्त्ताओं के बीच बांटा जाएगा। इस खिचड़ी को नागपुर से शेफ विष्णु मनोहर पकाएंगे।

वह 20 फीट व्यास वाले और छह फीट गहरे बर्तन में खिचड़ी को पकाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। इस रैली में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, थावर चंद गहलोत, रामलाल, श्याम जाजू समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भीम महासंगम में कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की सत्ता में पुन: लाने का संकल्प भी लेंगे।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …