Breaking News
Home / breaking / दोस्त की बहन से अवैध संबंध, बीजेपी नेता को गंवानी पड़ी जान

दोस्त की बहन से अवैध संबंध, बीजेपी नेता को गंवानी पड़ी जान

 

गोपालगंज। पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नेता कृष्णा शाही की हत्या का 24 घण्टे में खुलासा कर दिया है। साही के अपने ही दोस्त की बहन से अवैध सम्बन्ध थे। इसी वजह से उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। दोस्त में जहर देकर साही को मार डाला।

 

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक रवि रंजन ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि साही का अपने ही करीबी आदित्य राय की बहन के साथ अवैध संबंध था।

आदित्य को 15 दिन पहले इसका पता चला तो वह भौचक रह गया। उसे अपने दोस्त से यह उम्मीद नहीं थी। उसने मन ही मन अवैध कृष्णा की हत्या की साजिश रची और मौके की तलाश में रहा।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात कृष्णा शाही आदित्य की बहन से मिलने उनके घर गए थे। जहां उनके खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया गया। जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में शव को पास के एक कुएं में डाल दिया गया। पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

मुस्लिम आक्रांताओं के मजहबी उन्माद का साक्षी अढ़ाई दिन का झोपड़ा

  अजमेर। अढ़ाई दिन का झोपड़ा आजकल चर्चा में है। सात मई को जैन आचार्य सुनील …