Breaking News
Home / breaking / ननद और उसके बेटे ने महिला के साथ घर में घुस किया रेप का प्रयास

ननद और उसके बेटे ने महिला के साथ घर में घुस किया रेप का प्रयास

 

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां कुछ आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आरोपियों ने महिला को जलाया जिंदा
मामला जिले के चरही थाना क्षेत्र के ऊंट मरवा गांव का है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने घर में ही किराने की दुकान में बैठी हुई थी। इस दौरान उसकी ननद, ननद का बेटा ललित गौरव और एक अन्य युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसके मुंह पर टेप चिपका कर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

 यह भी देखें

इलाज की आड़ में महिलाओं से…

 

आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची रिम्स में रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का रिम्स में इलाज चल रहा है। वहीं, महिला घटना में 60 से 70 फीसदी तक झुलस गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि जो भी इस मामले में दोषी होंगे वह छोड़े नहीं जाएंगे। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Check Also

प्रसिद्ध TV कलाकार कपिल पंजाबी ने अजमेर में किया मतदान 

न्यूज नजर डॉट कॉम अजमेर। लोकतंत्र का आधार मताधिकार है। यह अधिकार होने के साथ …