Breaking News
Home / breaking / नाराज प्रेमिका का दहकता बदला, प्रेमी की नई नवेली पत्नी व मां को जिंदा जलाया

नाराज प्रेमिका का दहकता बदला, प्रेमी की नई नवेली पत्नी व मां को जिंदा जलाया

add kamal

झज्जर। झज्जर के बहादुरगढ़ के डाबौदा गांव में नाराज प्रेमिका ने प्रेमी की मां व पत्नी को जिंदा जला दिया। जिसमें प्रेमी के मां की मौत हो गई। जबकि बहु की गंभीर हालत में पीजीआई में उपचार चल रहा है। इस घटना में एक हमलावर महिला भी जल गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IMG_20170318_105251

डाबौला गांव निवासी सत्यवान का जहांगीरपुर निवासी एक युवती से प्रेम संबंध था। लेकिन सत्यवान की दो माह पूर्व शादी हो गई थी। इससे सत्यवान की प्रेमिका सुनीता काफी नाराज थी।

शनिवार की रात्रि में वह एक स्कूटी पर दो अन्य महिलाओं के साथ सत्यवान के घर पर पहुंची।

उस वक्त घर में सत्यवान की मां सरोज व उसकी पत्नी अल्का मौजूद थी। सुनीता और उसकी साथ की महिलाओं ने सत्यवान की मां से किराए के कमरे के सन्दर्भ में पूछताछ करने लगी। इसी बीच सरोज तेजी से घर के अंदर घुस गई और अल्का से उलझ गयी।

keva bio energy card-2

इसी बीच सुनीता के साथ आयी महिलाओं ने उसे अपने एक साथ केन में लाया ज्वलंनशील पदार्थ दे दिया। जिसे सुनीता ने अल्का पर डाल दिया। अल्का को बचाने के चक्कर में सरोज भी ज्वलनशील पदार्थ गिर गया। इसके बाद सुनीता ने माचिस से आग लगा दी। आग लगते ही अल्का व सरोज ने सुनीता को भी पकड़ लिया।

इसी बीच शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुनीता को पकड़ लिया तथा पुलिस को घटना की सूचना दी। बहादुरगढ़ सदर थाने की पुलिस ने पहले तीनों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान सरोज ने दम तोड़ दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल सुनीता को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। बहादुरगढ़ सदर एसएचओ इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि सत्यवान के परिजनों की शिकायत पर सुनीता सहित दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

सुनीता का अभी पीजीआई में उपचार चल रहा है। उसके ठीक होते ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …