Breaking News
Home / breaking / नेपाल में भूस्खलन से दो घर जमींदाेज, आठ लोगों की मौत

नेपाल में भूस्खलन से दो घर जमींदाेज, आठ लोगों की मौत

काठमांडू। पश्चिम नेपाल में भूस्खलन के मलबे में दो घरों के जमींदाेज होने से आठ लोगों की मौत हो गई और एक अभी भी लापता है।

पुलिस उपाधीक्षक बिश्वराज अधिकारी ने बताया कि पर्बत जिले के कुशमा नगरपालिका के दुर्लुंग-3 में भूस्खलन होने से नौ लोग भूस्खलन के मलबे के नीचे दब गए। जिनमें से आठ लोगों की मौत हो गई और एक अभी भी लापता है। लापता व्यक्ति की तलाश में बचाव अभियान अभी भी चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन के मलबे में दो घरों के जमींदोज होेने के बाद बचाव अभियान ने मलबे में से तीन शवों को बाहर निकाला जबकि बाकी पांच शवों को आज बरामद किया गया। भूस्खलन की चपेट में आए दोनों घरों में छह और तीन सदस्य रहते थे।

उन्होंने कहा कि भूस्खलन के मलबे में दोनों घर पूरी तरह से दब गए। भारी बारिश के कारण भूस्खलन की यह घटना रात नौ बजे हुई। कुशमा नगरपालिका के मेयर राम चन्द्र जोशी ने आज बताया कि नेपाल पुलिस की टीमों सेना और सशस्त्र पुलिस बल तथा रेड क्रॉस का घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।

Check Also

 20 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …