Breaking News
Home / देश दुनिया / पंखे से लटका मिला महिला का शव

पंखे से लटका मिला महिला का शव

hang
लखनऊ। शहर के पहाड़पुर इलाके के गायत्रीपुरम् में रहने वाली एक महिला का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाट्र्म के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल शुरू की है।
मृतका सुनीता अपने ससुराल गायत्रीपुरम् में रहती थी। जहां आज सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला था। ससुराल के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, इसमें बीमारी से तंग आ कर जान देने की बात कही गयी है।
वहीं गुडम्बा थाना पुलिस ने समुचे मामलें में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा है। वहीं मृतका के मायके ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है, इसके बाद ही कोई बात स्पष्ट होगी।

Check Also

प्रिजनर वैन में महिला कैदी से गैंगरेप, दो कैदियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया

जिंद. हरियाणा के जिंद जेल में बंद महिला कैदी के साथ गैंररेप का मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *