Breaking News
Home / breaking / पटरी पर खराब हो गई बस, ट्रेन आई तो मच गया हाहाकार

पटरी पर खराब हो गई बस, ट्रेन आई तो मच गया हाहाकार

मास्को। मौत जब आती है तो बहाने अपने आप ढूंढ लेती है। पूर्वी मॉस्को में भी ऐसा ही हुआ। सवारियों से भरी एक बस बीच पटरी पर खराब हो गई। लोग सम्भलते, इससे पहले ही ट्रेन आ गई। उसकी टक्कर से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तड़के यह दुर्घटना रूस की राजधानी मास्को से करीब 110 किमी दूर पूर्व में स्थित व्लादिमीर शहर के नजदीक हुई।

प्रांत के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह ट्रेन सेंट पीटर्सबर्ग के पश्चिमी शहर से पूर्वी मास्को के निजनी-नोवोग्राद जा रही थी और शुक्रवार की सुबह करीब 3:29 बजे एक बस उसकी चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी लोग बस में सवार थे।

उधर, मंत्रालय ने रेलवे ट्रैक के पास बस के मलबे की तस्वीरें जारी कर कहा है कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। पड़ोसी देश कजाखस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बस के दोनों चालक में से एक चालक कजाख नागरिक था। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई है।

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …