Breaking News
Home / breaking / पति को मारा और चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार

पति को मारा और चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार

murder
लुधियाना। यहां हंबड़ा रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की उसी की पत्नी और ससुर ने हत्या कर दी। साथ ही गुपचुप उसका अंतिम संस्कार कर अपने गांव लौट गए।

मृतक के पिता को जब शक हुआ तो उसने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर फरार बाप-बेटी की तलाश में जुटी है।

add kamal
मृतक विद्यासागर (24) मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला सीतापुर गांव सथौली का रहने वाला था। वह फैक्ट्री में काम करता था और वहीं बाहर बने कमरे में रहता था। उसकी पत्नी आरती व ससुर सुरेश भी साथ ही रहते थे।

संदिग्धावस्था में मौत

20 मार्च को विद्यासागर की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। आरती व उसके पिता ने गुपचुप उसका संस्कार कर दिया। जब अगले दिन पिता-पुत्री घर छोड़कर यूपी के जिला सीतापुर स्थित अपने घर लौट गए।

keva bio energy card-1

इधर मृतक के पिता पुत्तन को जब विद्यासागर की मौत का पता चला तो वह लुधियाना पहुंच गया। यहां पड़ोसियों से विद्यासागर की संदिग्ध हालत में मौत होने और बीवी-ससुर का चुपचाप यहां से खिसक जाने की जानकारी मिली।

उन्होंने अपने समधी सुरेश से बात की तो उन्होंने विद्यासागर की आत्महत्या करने की बात कही। इस पर पुत्तन को अपने बेटे का मर्डर होने का शक हुआ। उसने लाडोवाल थाने में बहू आरती व उसके पिता सुरेश के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करा दिया।

पंजाब पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम यूपी भेजी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा होगा कि आखिर पत्नी और ससुर नेे विद्यासागर को जान से क्यों मारा।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …