Breaking News
Home / देश दुनिया / ‘पापा ने हमारे सामने मम्मी को जला दिया’

‘पापा ने हमारे सामने मम्मी को जला दिया’

burning lady

बहराइच। उन मासूम बच्चों पर क्या गुजर रही होगी जिनकी आंखों के सामने उनकी मां को जिंदा जला दिया गया हो और जलाने वाला खुद उनका ही पिता हो। ऐसा ही खौफनाक और दर्दनाक वाकिया बहराइच के तीन मासूमों के साथ घटित हुआ।

 

बच्चों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले हमारे पापा दूसरी शादी करके शहर चले आए थे। यहां पर किराए पर कमरे लेकर साथ में रह रहे थे। मेरी मम्मी ने वापस घर आने को कहा तो पापा नई मम्मी के साथ आए और कहा कि तुम दूसरे से शादी कर लो। तो मेरी मम्मी ने मना कर दिया।

 

इससे पापा गुस्सा गए और मारने पीटने लगे। उसके बाद मिट्टी का तेल डालकर मां को जिंदा जला दिया। यह कहते हुए वे तीनों मासूम फफक उठे। मासूमों के मम्मी को जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपुर गांव निवासी नसीर खां ने 15 वर्ष पूर्व अपनी बेटी तबस्सुम की शादी मैना नेवरिया गांवब निवासी मोहले के बेटे यूनुस खां से की। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। बताया जाता है कि कुछ दिन महीने ही दोनो में खटपट होने लगी। फिर अचानक यूनुस ने गांव की ही एक अन्य लड़की से शादी कर ली।
शादी करने के बाद वे गांव से शहर आकर किराए पर कमरे लेकर रहने लगे। यह बात तबस्सुम को नागवार गुजरी। तबस्सुम ने शहर आकर यूनुस से घर चलकर रहने की बात कही। यूनूस घर आने की बात मान तो गया लेकिन घर आते ही वह गांव के एक युवक से शादी करने को कहने लगा। इस पर तबस्सुम ने मना कर दिया।

दो चार दिन इसी बात को लेकर दोनो में झगड़े भी होते रहे। रविवार को झगड़े में बात इतनी बढ़ गई कि यूनुस ने तबस्सुम को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। ये पूरी करतूत उनके बेटे यूसूफ 12, याकूब 09 व बेटी सादिया 07 अपनी आंखो से देखते रहे। घर में चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

आनन फानन में तबस्सुम को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Check Also

राजस्थान में बदला मौसम, बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

  जयपुर. राजस्थान के कई जिलों में मौसम ने फिर रंग बदल लिया. पश्चिमी विक्षोभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *