Breaking News
Home / breaking / पारस पत्थर के लालच में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या

पारस पत्थर के लालच में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ‘पारस पत्थर’ के लालच में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लोहे से सोना बनाने वाले पारस पत्थर पाने बैगा को पूजा पाठ के बहाने अपने साथ जंगल ले गए थे। बदमाश उससे पारस पत्थर मांगते रहे और बैगा नहीं होने की बात कहता रहा। पत्थर नहीं देने पर  उसे-पीट-पीट कर मार डाला और उसके शव को जंगल में ही दफना दिया था। पुलिस ने एक महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बैगा की पत्नी से भी मारपीट की है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र के मुनुंद गांव का है।
जांजगीर-चांपा के एएसपी अनिल सोनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुनुंद गांव में बाबूलाल यादव नाम का बैगा अपनी पत्नी के साथ रहता था। बैगा की पत्नी रामवती यादव ने 9 जुलाई को कोतवाली थाना में पति के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 8 जुलाई की रात कुछ लोग घर आए और उसके पति को झाड़ फूंक का बाहना कर अपने साथ ले गये। रात करीब 12 बजे फिर से 8 से 10 लोग घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा खोलने पर आरोपियों के द्वारा मारपीट करते हुए उसके हाथ एवं मुंह को कपड़ा बांधकर घर के अंदर रखे नकदी 23 हजार, 2 नग सोने का फुल्ली, एक चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी की बिछिया साथ ले गए। बदमाशों ने घर के पूजा स्थान के पास सब्बल से खुदाई कर कुछ खोजा और फिर वापस चले गये।
एसपी विजय अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बैगा को खोजने टीम बनाने के निर्देश दिए। पुलिस ने महिला से मिली जानकारी के आधार पर टेकचंद जायसवाल और राजेश हरवंश को पहले हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बैगा बाबूलाल के पास पारस पत्थर होने की जानकारी उन्हें मिली थी। पारस पत्थर को हासिल करने अपने अन्य साथियों रामनाथ श्रीवास, मनबोधन यादव, छवी प्रकाश, यासिन खान, खिलेश्वर पटेल, तेजराम पटेल, अंजू पटेल, सतीश केसकर के साथ मिलकर एक योजना बनाई। प्लानिंग के तहत सभी बाबूलाल के घर गए और झाड़ फूंक से इलाज कराने के नाम पर उसे अपने साथ कटरा के जंगल में ले गए।

यह भी देखें

एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि जंगल में बाबूलाल से पारसमणी पत्थर के बारे में आरोपी पूछने लगे। बैगा द्वारा नहीं बताने पर उसे जगंल में ही बंधक बनाकर रखा गया था। सभी आरोपी बैगा के घर रात को फिर आए और उसकी पत्नी के हाथ हाथ-पैर बांधकर पारस पत्थर खोजने लगे। पत्थर नहीं मिलने से गुस्से में फिर जंगल पहुंचे।

यह भी देखें

बैगा से फिर पारस पत्थर मांगे और नहीं मिलने पर हाथ मुक्का व लाठी, डंडे से बेदम पिटाई कर दी, जिससे बैगा की मौत हो गई। हत्या के बाद शव को जंगल में दफना दिया और सभी अपने घर चले गये। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पंतोरा थाना क्षेत्र के डेम के पास बाबूलाल का थैला, जड़ी-बूटी और मोबाइल को जला दिया था। सभी को गिरफ्तार कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …