Breaking News
Home / देश दुनिया / पिता ने अपने ही बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा

पिता ने अपने ही बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा

body
श्रावास्ती। एक पिता ने अपने ही तीन बच्चों को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। घटना के पहुंचे इकौना एसपी ने तत्काल आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सियाराम जो तीनों बच्चों के पिता का मानसिक संतुलन सही नही है। वह आयेदिन कुछ अजीब सी हरकत करते रहता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इकौना थाना क्षेत्र के महदेइया गांव निवासी सियाराम मिश्रा ने अपने घर में खेल रहे तीन बच्चों राजन (10), शालिनी (8) और मोनी (4) को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। सियाराम ​ही तीनों बच्चो का पिता है और घटना के वक्त बच्चों की मां घर पर नही थी।
जानकारी मिलते ही जनपद पुलिस के कप्तान सहित मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंची। जब पुलिस ने हत्यारोपी ​पिता सियाराम को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *