Breaking News
Home / breaking / पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एम्स में ली अंतिम सांस 

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एम्स में ली अंतिम सांस 

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को यहां अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्था में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी ,एक पुत्र और एक पुत्री है। वह नौ अगस्त से एम्स में भर्ती थे। उनका जन्म 1952 में दिल्ली में हुआ था और 1974 से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी।

 

वाजपेयी सरकार के दौरान उन्हें 13 अक्टूबर 1999 को सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया। उन्हें विनिवेश राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी नियुक्त किया गया। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वह वित्त मंत्री बने थे।

जेटली वर्ष 1982 में जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की पुत्री संगीता के साथ परिणय सूत्र में बंध गए थे। जेटली के परिवार में पत्नी, बेटा रोहन और बेटी सोनाली हैै।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …