Breaking News
Home / देश दुनिया / पेरिस हमले के बाद सुषमा ने रद्द की अमेरिका यात्रा

पेरिस हमले के बाद सुषमा ने रद्द की अमेरिका यात्रा

sushma swaraj
वाशिंगटन। फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आंतकी हमले के मद्देनजर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपनी अमेरिकी यात्रा बीच में ही रद्द कर दी है। विदेश मंत्री यहां क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस आयोजन का शुभारंभ करने वाली थीं।
विदेश मंत्रालय से सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शनिवार को कैलिफोर्निया के एक शहर लॉस एंजेल्स में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय प्रवासी दिवस का शुभांरभ होना था। इसके लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अमेरिका की यात्रा पर जाने वाली थीं, लेकिन फ्रांस में हुई आतंकी हमलों के कारण विदेश मंत्री आधे रास्ते से ही भारत लौट आईं।

अधिकारिक ने बताया कि अमेरिका की यात्रा के क्रम में सुषमा कुछ देर के लिए दुबई में रुकी थीं। हमलों के बारे में सुनकर विदेश मंत्री ने वहीं से लौटने का फैसला कर लिया।
अब विदेश राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह के क्षेत्रीय प्रवासी दिवस समारोह में शामिल होने की बात कही जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के लॉस एंजेल्स में एक क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्घाटन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करना था। अमेरिका में भारत के राजदूत अरुण कुमार सिंह के मुताबिक इस आयोजन के दौरान सैकड़ों की संख्या भारतीय अमेरिकीयों के शामिल होने की उम्मीद जताई है।

Check Also

राजस्थान में बदला मौसम, बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

  जयपुर. राजस्थान के कई जिलों में मौसम ने फिर रंग बदल लिया. पश्चिमी विक्षोभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *