Breaking News
Home / देश दुनिया / प्लेन में मिला लावारिस मोबाइल, मचा हड़कम्प

प्लेन में मिला लावारिस मोबाइल, मचा हड़कम्प

turkish airlines
मुंबई। इस्तांबुल जा रहे तुर्किश एयरलाइंस के बोइंग 777 विमान की एक सीट से एक लावारिस मोबाइल फोन मिलने के बाद विमान को हवाई पट्टी से वापस बुला लिया गया। इस कारण विमान को उड़ान भरने में चार घंटे की देरी हो गई। विमान में कुल 332 यात्री सवार थे। संपूर्ण जांच के लिए सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया।
बोइंग 777-300 ईआर विमान ने सुबह छह बजकर 25 मिनट पर इस्तांबुल के लिए उड़ान भरनी थी। उसने 11 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरी।
तुर्किश एयरलाइंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीडिया संपर्क अली जेनसी ने एक बयान में कहा कि तुर्किश एयरलाइंस की बॉम्बे-इस्तांबुल उड़ान 332 यात्रियों को ले जा रहा टीके 721, बोइंग 777-300 ईआर विमान इसमें एक अज्ञात सेलफोन पाए जाने पर मुंबई के पार्किंग क्षेत्र में लौट आई थी।
उन्होंने कहा कि जरूरी सुरक्षा जांचों के बाद इस्तांबुल के लिए विमान ने उड़ान भरी।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *