Breaking News
Home / breaking / फर्जी न्यूज चलाने पर वेबसाइट का सम्पादक अरेस्ट, अदालत ने जेल भेजा

फर्जी न्यूज चलाने पर वेबसाइट का सम्पादक अरेस्ट, अदालत ने जेल भेजा

बेंगलूरु। दो समुदायों के बीच सौहार्द बिगड़ने के मकसद से फर्जी खबर चलाने के आरोप में बेंगलूरु पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोस्टकार्ड नामक समाचार पोर्टल के संस्थापक और संपादक महेश विक्रम हेगड़े को गिरफ्तार किया है।

दूसरी तरफ बीजेपी ने हेगड़े की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खास बात यह भी है कि हेगड़े को ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फॉलो करते हैं।

 

11 मार्च को वेबसाइट पर हेगड़े ने न्यूज पब्लिश की जिसमें जैन मुनि उपाध्याय मयंक सागर महाराज पर मुस्लिम शख्स के हमला करने की जानकारी दी गई। जबकि हकीकत में जैन मुनि सड़क दुर्घटना के शिकार हुए थे। एक बाइक ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी थी। इस वजह से जैन मुनि और उनका अनुयायी नीचे गिर गए और उन्हें चोटें आई थी।

हेगड़े ने घायल मुनि की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि सिद्धारमैया सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। घायल जैनमुनि की खबर को हजारों लोगों ने शेयर किया था। हेगड़े के खिलाफ धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाने, जानबूझकर भावनाएं आहत करने और क्रिमिनल कॉन्स्पिरेंसी की धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …