Breaking News
Home / breaking / बच्चों ने गटक ली भांग, उसके बाद ये हुई उनकी हालत

बच्चों ने गटक ली भांग, उसके बाद ये हुई उनकी हालत

add kamal

मऊ। जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ठकुरमनपुर गांव में शुक्रवार शाम महाशिवरात्रि पर्व पर ठंडाई (भांग) पीने से लगभग डेढ़ दर्जन लोग की हालत गम्भीर हो गई। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

13-50-48-Z

ठकुरमनपुर गाव में शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा था। इसी दौरान वहां भांग की ठंडाई भी बनाई गई। प्रसाद के रूप में इसका वितरण लोगों में किया गया।

keva bio energy card-1

ठंडाई का प्रसाद लोगों ने चाव से पीया लेकिन थोड़ी देर बाद हो उनका दिमाग चकराने लगा। कुछ तो ऊल जुलूल हरकतें करने लगे तो कुछ अचेत हो गए।

भांग पीने के बाद गांव के ही जितेन्द्र (32) पुत्र सुबह चौहान, बाढू (45) पुत्र छोटक, अमन 04 वर्ष पुत्र सूर्यबली, कवी (15) पुत्र ठाकुर, अरविन्द 17 वर्ष पुत्र बाढू, बबलू 18 वर्ष पुत्र घूरा, उदल पुत्र रामू, विश्वनाथ 07 वर्ष पुत्र सबली, रामनगीना 45 वर्ष पुत्र रामसूरत, राधारानी पुत्री 06 वर्ष पुत्र जगमोहन, अविनाश 04 वर्ष पुत्र अशोक, शेषनाथ 12 वर्ष पुत्र छोटेलाल, अंशु 07 वर्ष पुत्री रामविजय की हालत गम्भीर हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

वहीं मामले की जानकारी पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ठंडाई का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

सम्बन्धित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

भांग खाने से पहले यह जरूर पढ़ लें

http://www.newsnazar.com/health/भांग-खाने-से-पहले-यह-जरूर-प

 

Check Also

अयोध्या में श्री रामलला मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा की जाएगी : शंकराचार्य

अलवर। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा …