Breaking News
Home / breaking / बिहार टॉपर्स घोटाला: पूर्व बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर पत्नी उषा सिन्हा समेत गिरफ्तार

बिहार टॉपर्स घोटाला: पूर्व बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर पत्नी उषा सिन्हा समेत गिरफ्तार

bihar
पटना। इंटर टापर घोटाले मामले में फरार चल रहे बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह एवं उनकी पत्नी पूर्व जदयू विधायक ऊषा सिन्हा को आज एसआइटी की टीम ने बिहार से बाहर दूसरे राज्यों से गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। अब पुलिस उन्हें पटना ला रही है। पुलिस सुरक्षा के लिहाज से नहीं बता रही है कि कहाँ से गिरफ़्तारी हुई है।
एसआईटी टीम ने इससे पहले इंटर रिजल्ट घोटाले के आरोपित पूर्व बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी पूर्व विधायक उषा सिन्हा की तलाश में कई स्थानों को छापेमारी कर चुकी थी। बिहार के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखण्ड में छापे मारी चल रही थी। लाल्केश्वर को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया है। लाल्केश्वर की गिरफ़्तारी के बाद टॉपर्स घोटाले में बड़े खुलासे हो सकते हैं। अब तक इस मामले में लगभग 100 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है।
गौरतलब है की लालकेश्वर प्रसाद की पत्नी उषा सिंह गंगा देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य हैं और वह 9 जून से 16 जून तक छुट्टी पर चली गई थी। लाल्केश्वर का बेटा लन्दन में इंजीनियरिंग कर रहा है। वहीं पुलिस को आशंका थी कि कहीं दोनों आरोपित विदेश न भाग जायें। इसलिए लुक आउट नोटिस जारी की गयी थी।

Check Also

VIDEO : बारातियों की तरह बैंड-ढोल और लाइट उठाने वालों की भी खातिरदारी

आखातीज के अबूझ सावे पर अजमेर में एक शादी बनी मिसाल अजमेर। आखातीज जैसे अबूझ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *