Breaking News
Home / breaking / भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता ने महिला को कुचला, पुलिस ने किया अरेस्ट

भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता ने महिला को कुचला, पुलिस ने किया अरेस्ट

कोल्हापुर। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के पिता को पुलिस ने अरेस्ट किया है। उनकी कार की टक्कर से 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुचलकर मौत हो गई। दुर्घटना कल दोपहर 12 बजे कागल के पास राजमार्ग पर घटी।

अजिंक्य के पिता  मधुकरराव रहाणे (54) खुद कार चला रहे थे और परिवार के साथ मुंबई से तटीय कोंकण क्षेत्र स्थित अपने गृहनगर आ रहे थे।

इसी दौरान आशाबाई दादासाहेब कांबले (67) नामक महिला कर की चपेट में आ गई। वह सावित्रि बाईनगर में रहती थी और सड़क पार करते समय भ्रमित हो गई और बीच सड़क पर खड़ी हो गई। जिसके बाद कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद कांबले को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान शाम सात बजे उनकी मृत्यु हो गई। मधुकरराव रहाणे के खिलाफ किसी की जिंदगी को खतरे में डालना, बहुत ज्यादा चोटिल करना और लापरवाही से किसी की मृत्यु का कारण बनना जैसी कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …