Breaking News
Home / देश दुनिया / भूकम्प से हिला बिहार, झारखंड भी दहशत में

भूकम्प से हिला बिहार, झारखंड भी दहशत में

earthquake5पटना। बिहार के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह भूकम्प के झटके महसूस किए गए। साथ ही झारखंड के कई हिस्सों में भी सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर भूकंप के झटके आए। हालांकि इससे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकम्प का केंद्र झारखण्ड के देवघर में था।

 

सुबह भागलपुर, जमुई, बांका, मुंगेर , सबौर के साथ ही बिहार के कई हिस्सों में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। पूर्वी बिहार और आसपास के इलाकों में सुबह 8 बज कर 5 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जमुई, मुंगेर, भागलपुर और बांका के अलावा पडो़सी झारखंड के देवघर और धनबाद में भी भूकंप की सूचना है।

Check Also

प्रिजनर वैन में महिला कैदी से गैंगरेप, दो कैदियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया

जिंद. हरियाणा के जिंद जेल में बंद महिला कैदी के साथ गैंररेप का मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *