Breaking News
Home / breaking / भ्रष्टाचार के आरोप से जूझ रहा था सैन्य अफसर, फांसी का फंदा लगा लिया

भ्रष्टाचार के आरोप से जूझ रहा था सैन्य अफसर, फांसी का फंदा लगा लिया

बीजिंग। भ्रष्टाचार के आरोप से जूझ रहे एक शीर्ष चीनी जनरल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि जनरल ने जांच से बचने के लिए खुदकुशी की।

 

केंद्रीय सैन्य आयोग (CMC) के अनुसार शीर्ष अधिकारी झांग यांग (66) ने गत 23 नवंबर को बीजिंग स्थित अपने घर में फांसी लगा ली।  वह  CMC के सदस्य थे। झांग की मौत के बाद चीन की सेना ने उनकी आत्महत्या को सजा से बचने का शर्मनाक प्रयास करार दिया।

 

चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2015 में सत्ता संभालने के बाद एक व्यापक भ्रष्टाचार रोधी अभियान शुरू किया। तब से कम्युनिस्ट पार्टी के 10 लाख से ज्यादा सदस्यों के अलावा चीनी सेना के 13,000 से ज्यादा कर्मियों को भी सजा दी जा चुकी है जिनमें 40 शीर्ष जनरल शामिल हैं।

झांग सीएमसी के दो पूर्व उप प्रमुखों गुओ बोक्सियोंग और शू काइहोऊ के साथ संबंधों को लेकर जांच के घेरे में थे। उन दोनों को सत्तारूढ़ कॉम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। गुओ को भ्रष्टाचार का दोषी करार देने के बाद 2016 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जबकि शू का जांच के दौरान 2015 में कैंसर के कारण निधन हो गया। अब झांग ने ख़ुदकुशी कर ली।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …