Breaking News
Home / देश दुनिया / मुंबई-फ्री वे पर भीषण हादसा, सात लोगों की मौत

मुंबई-फ्री वे पर भीषण हादसा, सात लोगों की मौत

accident
मुंबई। मुंबई फ्री-वे पर वाडीबंदर के समीप एक भीषण दुर्घटना में सात लोगों की मौत की खबर है। बताया गया कि यात्री मुंबादेवी मंदिर में दर्शन करने आ रहे थे। इस दुर्घटना से मुंबई मुंबई फ्री वे पर आवागमन बाधित हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मुंबई फ्री-वे से एक टैक्सी में बैठकर बच्चों सहित नौ लोग मुंबादेवी दर्शन करने आ रहे थे। टैक्सी की तेज गति के कारण चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और टैक्सी डिवायडर से जा टकराई। इसी दुर्घटना में टैक्सी में सवार नौ में से सात लोगों की दुर्घटनास्थल पर मौत हो गई। अन्य दो घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

add kamal

Check Also

राजस्थान में बदला मौसम, बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

  जयपुर. राजस्थान के कई जिलों में मौसम ने फिर रंग बदल लिया. पश्चिमी विक्षोभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *