Breaking News
Home / breaking / मुस्लिम महिलाओं के फोटो चुराकर ऑनलाइन नीलामी मामले में लड़की गिरफ्तार

मुस्लिम महिलाओं के फोटो चुराकर ऑनलाइन नीलामी मामले में लड़की गिरफ्तार

 

नई दिल्‍ली/मुंबई। मुस्लिम लड़कियों-महिलाओं के सोशल मीडिया से फोटो चुराकर ऑनलाइन नीलामी करने को लेकर चर्चित ‘बुल्‍ली बाई’ ऐप मामले में पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। मुंबई पुलिस ने उत्‍तराखंड के रूद्र पुर  से 18 साल की श्वेता सिंह को गिरफ्तार किया है। रुद्रपुर पुलिस स्टेशन में उसकी ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया जारी है। इसके पहले एक अन्‍य आरोपी विशाल कुमार झा को गिरफ्तार किया गया था।

श्‍वेता सिंह को केस में मुख्‍य आरोपी बताया जा रहा है। वह विशाल झा के संपर्क में थी। श्‍वेता उत्‍तराखंड की रहने वाली है। उसे केस में मास्‍टरमाइंड बताया जा रहा है। श्‍वेता ने ही ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्‍वीरें अपलोड की थीं। बताया जाता है कि श्‍वेता 12वीं पास है। अभी वह पढ़ाई कर रही है। श्‍वेता की उम्र सिर्फ 18 साल है।
मालूम हो कि बीते रोज विशाल कुमार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। विशाल कुमार को 10 जनवरी तक मुंबई पुलिस की रिमांड में भेज दिया गया है। विशाल कर्नाटक में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

क्या है बुल्ली बाई एप

Billi bai app
 बुल्ली बाई ऐप के जरिए मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की तस्वीरें चुराकर बोली लगाई जा रही थी। साथ ही महिलाओं के लिए अमर्यादित शब्द इस्तेमाल किए जा रहे थे।
खास बात यह है कि इस मामले में शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की शिकायत पर पश्चिम प्रादेशिक क्षेत्र साइबर पुलिस ने गिटहब पर होस्ट किए गए ‘बुल्ली बाई’ ऐप डिवेलपर के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया था।

यह भी देखें

https://youtu.be/AIuaUMoNpIE

दिल्ली पुलिस व महिला आयोग ने भी मांगी डिटेल


दिल्ली पुलिस ने भी यह मोबाइल ऐप डिवेलप करने वाले की जानकारी मांगी है। साथ ही, ट्विटर को इससे जुड़ा आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा है। इससे पहले, दिल्ली महिला आयोग चीफ स्वाति मालीवाल ने डिप्टी पुलिस कमिश्नर, साइबर क्राइम सेल को 6 जनवरी को तलब कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। आयोग ने दिल्ली पुलिस से ‘सुल्ली डील’ और ‘बुल्ली बाई’ दोनों मामलों में गिरफ्तार लोगों की लिस्ट और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
पूर्व में सुल्ल्ली डील एप भी इसी तरह की करतूतों के कारण चर्चा में रही थी।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …