Breaking News
Home / breaking / मौसम विभाग की चेतावनी, उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग की चेतावनी, उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने  अगले 2-3 दिनों में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी है। इस दौरान रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। पंजाब में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। तापमान गिरने से उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में कोहरे का असर दिखने लगा है।
अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्से में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने पिछले महीने दिसंबर-फरवरी के लिए सर्दी का पूर्वानुमान जारी कर कहा था कि रात का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। अगले 2-3 दिनों में मध्यवर्ती और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में बहुत बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने कहा कि 16 से 18 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है।
मध्यप्रदेश में बारिश 
 
 मध्यप्रदेश के कई भागों में हल्की बारिश का दौर सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अरब सागर में बनी चक्रवात की स्थिति के कारण पूरे मध्यप्रदेश में नमी बनी हुई है तथा पूर्वी एवं पश्चिमी मध्यप्रदेश में चौथे दिन भी हल्की बारिश हुई। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को कम बारिश हुई है।
उन्होंने कहा कि भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कुछ भागों में सोमवार को दिनभर कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई।

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …