Breaking News
Home / breaking / …यह बच्ची का नहीं, दिल्ली महिला आयोग का रेप है!

…यह बच्ची का नहीं, दिल्ली महिला आयोग का रेप है!

नई दिल्ली। यहां 8 महीने की बच्ची से रेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बच्ची का रिश्तेदार ही बताया जा रहा है। इस वारदात ने सभी को भीतर तक झकझोर दिया है। वारदात से व्यथित दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इसे आयोग का रेप बताया है।

वारदात एक मजदूर की बेटी के साथ हुई। उसके पिता ने बताया कि बच्ची को घर छोड़कर पर छोड़कर हम (पति-पत्नी) काम करने निकल गए थे। पत्नी ने वापस आकर देखा तो बच्ची के कपड़ों और बिस्तर पर खून लगा था।

बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। पुलिस से शिकायत में विक्टिम के माता-पिता ने पास में रहने वाले रिश्तेदार पर आशंका जताई। पहले वह फरार था लेकिन बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला आयोग ने जताया रोष

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में कहा कि इससे खराब और क्या हो सकता है। राजधानी में एक 8 महीने की बच्ची के साथ रेप हुआ। आरोपी एक बेटी और एक बेटा है, उसके बावजूद उसने वारदात को अंजाम दिया। एक अन्य ट्वीट में लिखा, “ये महज 8 महीने की बच्ची का रेप नहीं है, ये दिल्ली महिला आयोग का रेप है।”

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …