Breaking News
Home / देश दुनिया / राम मन्दिर निर्माण का विरोध करने वाले काफिर

राम मन्दिर निर्माण का विरोध करने वाले काफिर

indresh kumar
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मभूमि पर भव्य राम मन्दिर के निर्माण का विरोध करने वाले काफिर हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के पूर्वज भगवान राम हैं। अपने पूर्वजों का विरोध करने वाले नालायक हैं। समस्त धर्मों के पूर्वज हिन्दू हैं। भारत में रहने वाले 98 प्रतिशत मुस्लिमों के पूर्वज हिन्दू हैं। वह सभी परिवर्तित मुस्लिम हैं। इन्द्रेश ने कहा कि पूजा पद्धति अलग हो सकती है लेकिन पूर्वज नहीं बदले जा सकते हैं। वह रविवार को निरालानगर में लखनऊ महानगर के प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक में शिरकत करने आए थे।
इन्द्रेश ने भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ और साक्षी महाराज के कट्टरतापूर्ण बयानों को अनुचित बताया। उन्होंने कहा ये लोग अपने बयानों से हिन्दुत्व को बदनाम कर रहे हैं। यह हिन्दुत्व नहीं हैं, यह हिन्दुत्व की हिंसा है। हिन्दुत्व में सबको समाहित करने का सामथ्र्य है। उन्होंने कहा कि हिन्दू तो सबका सम्मान करता है। वह रास्ते में पडऩे वाले मंदिर हो या मस्जिद सबको शीश झुकाता है लेकिन मुस्लिम समाज यह नहीं करता है। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो हमें उनके बीच जाकर ऐसा माहौल पैदा करना होगा कि उनका भी दृष्टिकोण मंदिर के प्रति बदले। यदि हिन्दू मुस्लिम के बीच समरसता बढ़ी तो श्रीराम जन्मभूमि का मसला अपने आप हल हो जाएगा।
संघ नेता ने कहा कि मुसलमान परिवर्तन चाहता है। मुस्लिमों का पहले राष्ट्र की मुख्यधारा से जोडऩा होगा। धारा 370, गौहत्या व श्रीराम मन्दिर पर उनका दृष्टिकोण बदल रहा है। मुस्लिम समाज से लोग इसके खिलाफ धीरे-धीरे मुखर भी हो रहे हैं। इन्द्रेश ने कहा कि मुस्लिम हमारे हैं, उन्हें हमारे पास आना ही पड़ेगा। खोया जन, जंगल और जमीन वापस लाएंंगे। क्योंकि उनको वास्तविकता समझ में आ रही है।
साहित्यकारों द्वारा पुरस्कार वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह महज राजनीतिक स्टंट था। जितने भी साहित्यकारों ने पुरस्कार वापसी की वे महज गिनती के हैं। ऐसे लोगों के एक काम भी आपको नहीं मिलेंगे कि जिनके कारण इन्हें पुरस्कार मिला। उन्होंने कहा कि आज नरेन्द्र मोदी के कारण विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। दुनिया में भारतमाता की जय बोली जा रही है। यह इससे पहले कभी नहीं हुआ।

Check Also

प्रिजनर वैन में महिला कैदी से गैंगरेप, दो कैदियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया

जिंद. हरियाणा के जिंद जेल में बंद महिला कैदी के साथ गैंररेप का मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *