Breaking News
Home / breaking / राहुल गांधी को यमुना पुल पर रोका, ढाबे पर बैठ जताया रोष

राहुल गांधी को यमुना पुल पर रोका, ढाबे पर बैठ जताया रोष

rahul2
सहारनपुर। शब्बीरपुर गांव में दलित पीड़ितों से मिलने निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस और प्रशासन ने हरियाणा बॉर्डर पर यमुना पुल पर ही रोक दिया। विरोध में राहुल ने करीब एक किलोमीटर की पदयात्रा की और एक ढाबे पर मीडिया से बातचीत की।

राहुल गांधी ने कहा कि आज के हिंदुस्तान में गरीब, कमजोर के लिए जगह नहीं है। दलितों को दबाया जा रहा है, ये पूरे हिंदुस्तान में हो रहा है केवल यूपी ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में डर फैलाया गया है। मोदी सरकार सिर्फ केवल अमीर लोगों की बात मानती है।

add kamal
मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह शब्बीरपुर के लोगों का हाल जानना चाहते थे लेकिन उन्हें गांव में नहीं जाने दिया गया। पुलिस वहां जाने क्या छिपाना चाहती है। राहुल ने बताया कि डीएम और एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जैसे ही शब्बीरपुर के हालात सामान्य होंगे, वह स्वयं उन्हें गांव लेकर जाएंगे।
राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था का राज कायम करने में पूरी तरह से विफल रही है। शब्बीरपुर भी इसका उदाहरण है।

 

keva bio energy card-1
राहुल जम्मू कश्मीर मुद्दे पर भी मोदी सरकार पर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में जब-जब हिंसा होती है तब- तब इसका फायदा पाकिस्तान को मिलता है। कांग्रेस के शासनकाल में जम्मू कश्मीर पूरी तरह शांत था।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने दो करोड़ युवाओँ को रोजगार देने का वायदा किया था। अब उन्हें बताना चाहिए कि बीते 3 सालों में सरकार ने कितने युवाओं को रोजगार दिया।

इससे पहले प्रशासन की तमाम तैयारियों के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहारनपुर पहुंच गए। उनके साथ गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस नेता राज बब्बर भी थे। उनको रोकने के लिए यूपी प्रशासन ने हरियाणा बॉर्डर पर तमाम इंतजाम किए थे।

राहुल गांधी ने कहा, मैं सहारनपुर जाना चाहता था मुझे जाने नहीं दिया गया। उन्होंने मुझे यूपी बॉर्डर पर ही रोक दिया था लेकिन मैं उठकर यहां आ गया।
राहुल गांधी करीब 3:30 बजे दिल्ली के लिए वापस लौट गए।

 

यह भी पढ़ें

सहारनपुर की आंच : मायावती ने सेंक ली रोटियां, राहुल रह गए पीछे
http://www.newsnazar.com/international-news/सहारनपुर-की-आंच-मायावती-न

Check Also

 20 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …