Breaking News
Home / breaking / ससुराल में नई नवेली पत्नी के साथ सोया था, सुबह इस हाल में मिला

ससुराल में नई नवेली पत्नी के साथ सोया था, सुबह इस हाल में मिला

 

 

murder

 

नवादा। ससुराल में नई नवेली पत्नी के साथ छत पर सोया जंवाई सुबह खून से लथपथ लाश के रूप में मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रात में किसी ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। पुलिस अब कातिल का पता लगाने में जुटी है। मामला कौआकोल थाना क्षेत्र के सेखोदेवरा गांव है।

keva bio energy card-1
1 महीने पहले हुई थी शादी

जमुई जिले के चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के नोनी भलुआ गांव निवासी उत्तम कुमार उर्फ पप्पू की शादी इसी साल 29 अप्रैल को सेखोदेवरा के नरेश पासवान की पुत्री रीमा कुमारी के साथ हुई थी। गुरुवार को वट सावित्री पूजा में शामिल होने के लिए उसकी पत्नी रीमा अपने पीहर आई। पति उत्तम उसे लेकर आया था।
रात में खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में सो गए जबकि गर्मी की वजह से उत्तम और रीमा छत पर सोने चले गए।
छत पर दोनों पति-पत्नी अकेले सोए थे। सुबह रीमा की नींद खुली तो बगल में पति की खून आलूदा लाश देखकर उसके होश उड़ गए। पूरा बिस्तर खून से सना हुआ था। उसकी चीख सुनकर घरवाले और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

add kamal

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। कौआकोल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

सुलगते सवाल

– उत्तम की किसी से क्या दुश्मनी थी कि बेदर्दी से हत्या करनी पड़ गई?
– उत्तम पर रात में जब हमला हुआ, तब पास ही पत्नी भी सो रही थी। उत्तम के मुंह से चीख जरूर निकली होगी। उसने बचने के लिए हाथ-पैर मारे होंगे। इसके बावजूद पत्नी रीमा की नींद क्यों नहीं खुली?

एंगल यह भी

पुलिस को इस हत्याकांड के पीछे रीमा या रीमा से जुड़े किसी शख्स का हाथ होने का शक है। सम्भव है कि रीमा की शादी से नाखुश किसी शख्स ने उसकी दुनिया उजाड़ दी। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से पड़ताल कर रही है।

 

यह भी पढ़ें

ससुराल वालों ने किया गैंग रेप
http://www.newsnazar.com/rajasthan/ससुराल-वालों-ने-किया-गैंग

शादी से पहले दुल्हन ने ससुराल वालों से रखी ऐसी ‘डिमांड’ कि सब चौंक गए
http://www.newsnazar.com/ajab-gajab-news/शादी-से-पहले-दुल्हन-ने-ससु

आधी रात दरवाजा खटखटाया…और फिर लूट ली इज्जत
http://www.newsnazar.com/jodhpur/आधी-रात-दरवाजा-खटखटाया-और

Check Also

किसकी बंदूक के निशाने पर लाला बना, कंधे तो केवल कागज के

सन्तोष खाचरियावास @ अजमेर पहला सवाल : देशल दान किसकी सिफारिश पर अजमेर में पोस्टेड …