Breaking News
Home / breaking / लोकायुक्‍त को ऑफिस के भीतर ही चाकू से गोदा

लोकायुक्‍त को ऑफिस के भीतर ही चाकू से गोदा

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को एक शख्स ने राज्य के लोकायुक्त पी. विश्वनाथ शेट्टी पर ऑफिस में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने जस्टिस शेट्टी पर ताबडतोड चाकू से कई वार किए।

शेट्टी को तुरंत माल्या अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी शख्स को मौके से ही अरेस्ट कर लिया।

लोकायुक्त पर हमला बुधवार को उस वक्त हुआ जब वह अपने ऑफिस में एक केस की सुनवाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी ने धारदार हथियार से पी विश्वनाथ पर कई बार हमला किया। इस घटना से हड़कंप मच गया। खून से लथपथ शेट्टी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

तत्काल हरकत में आई पुलिस ने हमलावर धर दबोचा। उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। शेट्टी का इमर्जेंसी सेक्शन में इलाज चल रहा है।

कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बताया कि शेट्टी अब खतरे से बाहर हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सुरक्षा में हुई चूक सामने आ रही है साथ ही इस बात की जांच हो रही है कि आरोपी हथियार के ऑफिस में घुसने में कामयाब कैसे हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अस्पताल पहुंचकर लोकायुक्त का हालचाल जाना।

मामले में प्रत्यक्षदर्शी वकील जय अन्ना ने बताया कि एक व्यक्ति ने जज की हत्या करने की कोशिश की। उसने जज को तीन बार चाकू मारा। जज फर्श पर गिर गए।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …